Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आई-पैक छापे मामला: नबान्न के सामने प्रदर्शन की अनुमति के लिए भाजपा पहुंची हाई काेर्ट

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की इस पहल पर तंज कसा है

13 Jan 2026

आई-पैक छापे मामला: नबान्न के सामने प्रदर्शन की अनुमति के लिए भाजपा पहुंची हाई काेर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े छापों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य सचिवालय नबान्न के सामने विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगते हुए मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
न्यायमूर्ति शंपा दत्ता पॉल की एकल पीठ ने भाजपा की याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब यह देखना होगा कि उच्च न्यायालय नबान्न जैसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र के सामने प्रदर्शन की अनुमति देता है या नहीं।
बताया गया है कि 8 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आई-पैक के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचीं और कथित तौर पर कुछ कागजी फाइलें तथा इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज अपने साथ ले गईं।
इस प्रकरण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने उच्चतम न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इसमें मुख्यमंत्री पर संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने और केंद्रीय एजेंसी के कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। दोनों अदालतों में मामले की सुनवाई अभी लंबित है।
इसी बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा ने कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के मन्दिरतला स्थित नबान्न के सामने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हालांकि नबान्न उच्च सुरक्षा क्षेत्र होने के कारण यहां किसी भी प्रदर्शन के लिए विशेष अनुमति आवश्यक है। इसी कारण भाजपा ने सीधे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की इस पहल पर तंज कसा है। पार्टी के युवा नेता और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं को अच्छी तरह पता है कि वे कभी नबान्न के भीतर की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे, इसलिए वे बाहर बैठकर ही अपनी राजनीतिक प्यास बुझाना चाहते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आई-पैक छापे मामला
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की इस पहल पर तंज कसा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News